Siliguri : सिलीगुड़ी में खुलेआम गुंडागर्दी! राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार रोककर चाबी छीनने के बाद चालक की पिटाई

Siliguri : सिलीगुड़ी में खुलेआम गुंडागर्दी! राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार रोककर चाबी छीनने के बाद चालक की पिटाई

Siliguri

लक्ष्मी शर्मा : सिलीगुड़ी के फुलबारी के ज्योति काली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। शुक्रवार को दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने सड़क के बीचोंबीच एक कार रोककर लूटपाट के इरादे से जबरन चाबी छीन ली।

Siliguri
Siliguri
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

আরো পড়ুন : Uttar Pradesh : যাত্রী সুরক্ষায় ফের প্রশ্নের মুখে রেল,ফের আক্রান্ত বন্দে ভারত! অল্পের জন্য রক্ষা পেল RSS প্রধান মোহন ভাগবত

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने ड्राइवर को इस रास्ते पर गाड़ी न चलाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, ड्राइवर के साथ गाली-गलौज की गई और उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि बदमाशों ने ड्राइवर का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

আরো পড়ুন : Nabanna : বিধানসভা নির্বাচনের আগে শীর্ষ পুলিশ অফিসারদের রদবদল ! বাংলার কোন গুরুত্বপূর্ণ জেলাগুলিতে এই রদ বদল

घटना के बाद पीड़ित चालक ने मामले की लिखित शिकायत न्यू जलपाईगुड़ी थाना में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

আরো পড়ুন : B.P Sharma Quits BJP, Joins TMC : বাংলায় নির্বাচনের আগে উত্তরে বড় ধাক্কা পদ্ম শিবিরে, BJP ছেড়ে তৃণমূলে যোগ দিলেন বিষ্ণু প্রসাদ শর্মা

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। सवाल उठ रहा है कि आखिर नेशनल हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की गुंडागर्दी कैसे हो रही है और कानून-व्यवस्था पर इसका क्या असर पड़ेगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Siliguri
Siliguri

আরো পড়ুন : SHOCKING NEWS : BJP শাসিত রাজ্যে পরীক্ষা দিয়ে ফেরার পথে এসি কামরায় ছিটকানি আটকে ছাত্রীকে ধর্ষণের চেষ্টা ..তারপর

Leave a Comment